➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश का आज 73वां स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी, सीएम का सभी प्रदेशवासियों के नाम संदेश, प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई-सीएम योगी, सुरक्षित,समृद्ध यूपी बनाने का संकल्प-सीएम, सभी से इस संकल्प से जुड़ने की अपील-सीएम, बीते 5 साल में प्रदेश में अनेक परिवर्तन- cm, बहुत कुछ परिवर्तन करने का प्रयास किया-cm, 73 वर्षों में यूपी में आने उतार-चढ़ाव आए- cm, 2017 में यूपी ने नई यात्रा प्रारंभ किया- सीएम, कई संभावनाओं को आगे बढ़ाया- सीएम योगी, यूपी असीम संभावनाओं का प्रदेश है-सीएम योगी, ये प्रदेश देश का ह्रदय स्थल है- सीएम योगी, उत्तर प्रदेश देश की आस्था है-सीएम योगी, देश की प्रचुर जल संसाधन यूपी में मौजूद-cm, उत्तर में प्रदेश में युवा ऊर्जा है- सीएम योगी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी नंबर 2–cm, यूपी की अर्थव्यवस्था को नंबर 2 पर- सीएम, केंद्र की योजनाओं में यूपी अग्रणी- सीएम, यूपी की अर्थव्यवस्था को नंबर 1 बनाना है, गणतंत्र दिवस की भी अग्रिम शुभकामनाएं-cm
➡लखनऊ- बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है-संबित पात्रा, आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस- संबित, हर योजना में यूपी अग्रणी राज्य-संबित पात्रा, देश में उत्तर प्रदेश की छवि बदली-संबित पात्रा, मोदी-योगी की जोड़ी यूपी को आगे ले जा रही, उत्तर प्रदेश आज समृद्ध प्रदेश है- संबित पात्रा, यूपी में आर्थिक हालात बहुत बदले हैं- संबित, अखिलेश यादव पर संबित पात्रा ने साधा निशाना, अखिलेश पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते-संबित, जो जिन्ना से करे प्यार वो पाक से कैसे करे इंकार, अखिलेश को अपने कथन पर माफी मांगनी चाहिए, पाक पर अखिलेश का बयान चिंताजनक- संबित, चुनाव में पाक-जिन्ना को अखिलेश लेकर आए-सबित, अखिलेश अपने बयान पर माफी मांगे- संबित पात्रा, अखिलेश अपने प्रत्याशियों के नाम जारी नहीं कर रहे, अखिलेश यादव कोई सूची जारी नहीं करेंगे-संबित, क्योंकि उनकी लिस्ट में सब माफिया, गुंडे हैं-संबित, आज अखिलेश ओपिनियन पोल रोकने को कह रहे, 10 मार्च को ईवीएम पर सवाल खड़े करेंगे- संबित, आज माफिया वहीं हैं जहां उनको होना चाहिए-संबित, माफियाओं से करोड़ों की सम्पत्ति खाली कराई-संबित, यूपी में आज कानून का राज स्थापित है- संबित, यूपी में गुंडे,माफियाओं पर कार्रवाई की गई-संबित, उत्तर प्रदेश आज विकास के पथ पर अग्रसर-संबित.
➡लखनऊ- कोरोना संक्रमण को लेकर टीम-9 की बैठक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए दिशा-निर्देश, कोरोना रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान, प्रदेश में आज से महत्वपूर्ण अभियान शुरू हो रहा, 29 जनवरी तक चलेगा यह प्रदेशव्यापी अभियान, आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर-घर पहुंचेंगी, संदिग्ध मरीजों को निःशुल्क मेडिकल किट दी जाएगी, आवश्यकतनुसार लोगों के टेस्ट किए जाएं- सीएम योगी, वंचित लोगों को तत्काल टीका कवर दिया जाए- सीएम, नवजात बच्चों की लाइन लिस्टिंग भी की जाए-सीएम, अभियान की शासन स्तर से दैनिक मॉनिटरिंग की जाए, हमारी ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट,टीकाकरण की नीति सफल, प्रदेश में तीसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना है-सीएम, कोविड प्रोटोकॉल के पालन हेतु जागरूक किया जाए-cm, कोरोना के प्रति सतर्कता-सावधानी बहुत जरूरी है- cm, निगरानी समितियां लगातार एक्टिव रहें- सीएम योगी, ठंड से बचाव के लिए सभी इंतजाम भी हों-सीएम योगी, क्रय केंद्र पर हर पात्र किसान से धान खरीद की जाए, किसानों के भुगतान में कतई विलंब न हो- सीएम योगी.
➡लखनऊ- ऋतु सुहास को बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिस अवॉर्ड-2021, बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिस अवॉर्ड के लिए चुना गया, उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी गाजियाबाद हैं ऋतु सुहास, मतदाता दिवस कार्यक्रम पर दिया जाएगा अवॉर्ड, 25 जनवरी को 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, एनुअल स्टेट अवॉर्ड में बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिसेस अवार्ड, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अवॉर्ड का होना था कार्यक्रम, कोविड के चलते अवॉर्ड कार्यक्रम नहीं किया जाएगा, ऋतु सुहास को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेजा जाएगा.
➡लखनऊ- प्रदेश में कोरोना वायरस के आंकड़े जारी, बीते 24 घंटे में 11,159 नए केस मिले, प्रदेश में 11,159 नए कोरोना केस मिले, प्रदेश में कोरोना के 93,924 एक्टिव केस, प्रदेश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 2%, प्रदेश में 24 घंटे में 10,836 लोग ठीक हुए, प्रदेश मे कोरोना से रिकवरी रेट 94% हुआ.
➡लखनऊ- लखनऊ के खदरा इलाके में ats की छापेमारी, गिरफ्तार आतंकी से मिली जानकारी पर छापा, आतंकी मिनहाज के मोबाइल से मिली हैं जानकारी, मोबाइल से मिले थे 3 संदिग्ध युवकों के फ़ोटो, संदिग्ध युवकों की तलाश में ats की छापेमारी, जुलाई में गिरफ्तार हुआ था आतंकी मिनहाज, मिनहाज के दोनों करीबी फरार बताये जा रहे हैं.
➡लखनऊ- गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को बधाई दी, यूपी स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी, धर्म, ज्ञान और अद्भुत शौर्य की भूमि है यूपी- शाह, यूपी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं- अमित शाह, प्रदेश ने अपने गौरव को पुनः प्राप्त किया है-शाह, भाजपा उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध है.
➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले महंत, महंत कल्याण दास ने अखिलेश से मुलाकात की, हनुमानगढ़ी के मंहत कल्याण दास ने की मुलाकात, हनुमानगढ़ी का भोग प्रसाद,रामनामा,गदा भेंट किया, महंत कल्याण ने अखिलेश यादव को दिया आशीर्वाद, कई मुददों को लेकर दोनों के बीच लंबी वार्ता हुई, सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव भी रहे मौजूद.
➡लखनऊ- राजधानी लखनऊ में आज ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, लक्ष्मण मेला मैदान से केडी सिंह स्टेडियम तक जाम, भीषण जाम के चलते सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी, रूट डायवर्ट होने के चलते सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी, रिहर्सल परेड को लेकर रूट डायवर्ट किया गया था.
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्वीट, राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई- सीएम, सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई-सीएम, बेटियों से संस्कृति,सभ्यताएं परिष्कृत होती हैं, बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा,सशक्तिकरण हेतु हम प्रतिबद्ध हैं.
➡लखनऊ- सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान, bjp नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, बीजेपी जनता को कुछ दे नहीं सकी- राजभर, सपा गठबंधन के वादे पूरे किए जाएंगे- राजभर, हरिशंकर तिवारी के घर छापे पड़ रहे हैं- राजभर, माफिया क्रिकेट खेल रहे हैं- ओपी राजभर.
➡लखीमपुर- पुलिस पिटाई से थारू किशोर मौत आरोप का मामला, किशोर की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम, मां ने पुलिसकर्मियों पर लगाए बड़े गंभीर आरोप, पुलिसवालों ने पैसा लेकर मेरे बच्चे को मारा दिया-मां, बच्चा पुलिसवालों के पैर पकड़ता रहा अब मत मारो-मां, पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए-मृतक की मां, सम्पूर्णानगर की खजुरिया पुलिस चौकी स्टाफ पर आरोप.
➡नोएडा- आज 52 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की होगी जांच, रिटर्निंग ऑफिसर सुबह 11 बजे से करेंगे शुरुआत, 27 जनवरी है नामांकन वापसी का अंतिम दिन, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी,वीडियोग्राफी भी होगी, नोएडा-23, दादरी-16 प्रत्याशी,जेवर-13 प्रत्याशियों का नामांकन.
➡अमरोहा- खेत गई महिला को आवारा कुत्तों ने नोचा, महिला को नोच-नोचकर उतारा मौत के घाट, आवारा कुत्तों से क्षेत्र में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की, सैदनगली इलाके के गांव बिजनोरा की घटना.
➡कन्नौज- अपह्रत बाइक एजेंसी मालिक का मामला, 10 माह बाद चालू हुई अपह्रत की फेसबुक आईडी, चलाने वाले 2 युवक गिरफ्तार, लखीमपुर खीरी के दिनेश, गोविंद गिरफ्तार, आकाशदीप का 19 मार्च को हुआ था अपहरण.
➡बिजनौर- सदर सीट पर सपा-rld आमने-सामने, सपा-rld पार्टी के मुखिया ने उतारे दो उम्मीदवार, सपा से रमेश तोमर को मिला टिकट, rld से नीरज चौधरी को मिला टिकट, रमेश तोमर आज करा सकते है नॉमिनेशन.
➡सोनभद्र- अज्ञात युवक का खून से लतपथ मिला शव, मृतक की सिर कूचकर हत्या की आशंका, निर्माणाधीन मकान में शव मिलने से हड़कंप, घटना स्थल पर पहुंचे एसपी, फोरेंसिक टीम, चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा का मामला.
➡लखीमपुर- दलित नाबालिग का शव मिलने से हड़कंप, शव देख रेप मर्डर की आशंका जताई जा रही, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मितौली इलाके में मिला लड़की की शव.
➡बाराबंकी- संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, युवक का शव फांसी पर झूलता मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोतवाली बदोसराय कस्बे मामला.
➡चंदौली- चोरों के आतंक से लोगों में दहशत, सर्राफा, जनरल स्टोर की दुकान में चोरी, दोनों दुकानों से लाखों रुपये की चोरी, सूचना के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, सदर कोतवाली के जगदीश सराय गांव की घटना.
➡लखनऊ- पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, गोसाईगंज के आशिक अली रसूलपुर गांव के पास की घटना.
➡रायबरेली- सपा विधायक मनोज पाण्डेय की माता का निधन, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, सपा से ऊंचाहार से विधायक हैं मनोज पाण्डेय.
➡दिल्ली- देश में लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज़्यादा केस, भारत में बीते 24 घंटे में 3,06,064 नए केस आए, बीते 24 घंटे में 3,06,064 नए कोरोना मरीज, देशभर में 24 घंटे में 2,43,495 मरीज ठीक हुए, बीते 24 घंटे में देशभर में 439 मरीजों की मौत, देश में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 22,49,335 हुई, देश में कोरोना से अब तक 3,68,04,145 ठीक हुए, देश में कोरोना से अब तक 4,89,848 मौत हुई, देश में अबतक 1,62,26,07,516 वैक्सीन डोज़ लगी.
➡दिल्ली- bjp राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्वीट, यूपी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं- नड्डा, यूपी विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा- नड्डा, सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में विकास-नड्डा, जनता के आशीर्वाद से विकास यात्रा चलती रहेगी.
➡दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों को फिर धमकी, कुछ वकीलों को धमकी भरे फोन कॉल आए, दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराने की बात कही, सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को फोन पर मिली धमकी.
➡महाराष्ट्र- कोल्हापुर में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुटे, फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग.

