BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मोहम्मद अलाउद्दीन के घर की छत पर नजर आए पत्थरबाज

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छत से महिलाएं और पुरुष ईंट और पत्थर फेंक रहे हैं। हालांकि, bnnbharat.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

by bnnbharat.com
March 31, 2025
in बड़ी ख़बरें, बिहार, राष्ट्रीय, समाचार
बिहार में मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मोहम्मद अलाउद्दीन के घर की छत पर नजर आए पत्थरबाज
Share on FacebookShare on Twitter

दरभंगा में दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया है। पथराव का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा है। श्रद्धालुओं पर पथराव किए जाने की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति है। इसके बाद से वहां पुलिस बल की तैनाती है। बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान वहां भगदड़ की स्थिति बन गई और महिला श्रद्धालु इधर-उधऱ भागने लगीं। कुछ महिलाएं भागने के दौरान गिर भी गई थीं।

घटना कुशेश्वर स्थान थाना इलाके के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चैत्र नवरात्र के पहले दिन यानी शनिवार को कुछ श्रद्धालु दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना कर लौट रहे थे और इसी दौरान एक घर की छत से उनपर पत्थर फेंके गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मोहम्मद अलाउद्दीन के घर की छत से इन श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंके गए हैं।

इस पूरी घटना के बाद गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छत से महिलाएं और पुरुष ईंट और पत्थर फेंक रहे हैं। हालांकि, bnnbharat.com कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल इस पत्थरबाजी में भी कई लोगों को पत्थर लगी है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

इधर मामले की सूचना मिलने के बाद कुशेश्वर स्थान थाना समेत कई अन्य थानों की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह वहां शांति व्यवस्था को काबू किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे मामले पर जिले के एसपी ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह भी कहा जा रहा है कि होली के मौके पर भी यहां दो समुदाय के बीच मारपीट हुई थी। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में कई लोग जख्मी भी हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा मामले को शांत कराया था।

दरभंगा के एसएसपी, जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि कलश स्थापित कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर कुछ पत्थर फेंके गये थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। वहां पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। पत्थर फेंकने वाले शरारती लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

₹5 लाख तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड देगी मोदी सरकार

Next Post

मुझे नहीं पता बच्चा मेरा है या नहीं, फिर भी मैंने 20 करोड़ दिए: एलन मस्क

Next Post
मुझे नहीं पता बच्चा मेरा है या नहीं, फिर भी मैंने 20 करोड़ दिए: एलन मस्क

मुझे नहीं पता बच्चा मेरा है या नहीं, फिर भी मैंने 20 करोड़ दिए: एलन मस्क

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d