उत्तर प्रदेश भाजपा ने रविवार को अखिलेश यादव की एक तस्वीर शेयर की है. बीजेपी ने ट्वीट में लिखा है कि इन तस्वीरों से तुष्टिकरण में अंधे ‘बबुआ’ का चेहरा बेनकाब हो गया है… अहमदाबाद ब्लास्ट में जिस आतंकी सैफ को सजा सुनाई गई है, उसी आतंकी के अब्बाजान, ‘बबुआ’ के करीबी निकले. आखिर क्या हैं सपा के मंसूबे? इसके साथ ही हैशटैग राष्ट्रविराधी_संग_अखिलेश भी लिखा गया है.
आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी का अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट 2008 केस से सीधा कनेक्शन है. उस मामले के एक दोषी का पिता सपा नेता है खुद अखिलेश यादव भी उस नेता से मुलाकात कर चुके हैं. यही नहीं, उन्होंने सपा नेता शादाब अहमद के साथ अखिलेश यादव की मुलाकात की तस्वीरें भी मीडिया में जारी की पूछा कि क्या अखिलेश यादव ने उन्हें बिरयानी खिलाने के लिए बुलाया था? अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस सपा नेता शादाब अहमद की अखिलेश यादव के साथ तस्वीरें हैं, वो अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट 2008 केस में सजा पाए आतंकी मोहम्मद सैफ का पिता है.

