मुंबई.मुकेश अंबानी ने एक नई रॉल्स रॉयस एसयूवी कार खरीदी है. जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत 13 करोड़ 14 लाख है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी द्वारा खरीदी गई Ultra Luxury Rolls Royce SUV कार को ब्रिटेन की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी रॉल्स रॉयस ने बनाई है.
आरटीओ के अधिकारियों की माने तो यह देश में अब तक की सबसे महंगी कारों में से एक है. अधिकारियों ने बताया कि रॉल्स रॉयस कलिनन पेट्रोल मॉडल कार को आरआईएल ने 31 जनवरी को दक्षिण मुंबई के तारदेव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत किया था.

