उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को नए विधायकों का शपथ-ग्रहण हुआ, जहां अखिलेश यादव भी पहुंचे. यहां उनका सामना योगी आदित्याथ से हो गया. योगी आदित्यनाथ ने हाथ मिलाया, अखिलेश के कंधे पर हाथ रखते हुए बगैर नजरें मिलाएं आगे बढ़ गए. नीचे देखिए वीडियो. बता दें, भाजपा ने योगी आदित्यनाथ के शपथ-ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव के साथ ही वयोवृद्ध नेता मुलायम सिंह यादव को भी आमंत्रित किया था, लेकिन दोनों ही नेता शपथ-ग्रहण में नहीं पहुंचे थे.

