लखनऊ.उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर समाजवादी पार्टी को हार का स्वाद चखना पड़ा है. बीजेपी पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाने की तैयारी कर ली है. इस बीच सपा के कई कार्यकर्ता इस हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, मतगणना के दिन यूपी विधानसभा के ठीक सामने कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां हड़कंप मच गया.दरअसल, समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने विधानसभा के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया, गनीमत रही कि समय रहते उसकी जान बचा ली गई.
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सड़क के बीचोंबीच एक शख्स खुद को आग लगाता नजर आ रहा है. इस बीच वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटों से घिरा शख्स खुद को बचाने के लिए एक-एक कर अपने सभी कपड़े उतार देता है.वहीं पुलिसकर्मी भी उसके शरीर में लगी आग को बुझाने के लिए कंबल लेकर उसकी तरफ भागते है.इस घटना के बाद सड़क पर काफी भीड़ जमा हो जाती है और ट्रैफिक जाम लग जाता है.

