सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला है. मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और जिला महासचिव रामनरायन बाथम लखनऊ पहुंच सपा अध्यक्ष को चुनाव लड़ने का लिखित प्रस्ताव साथ ही करहल के सपा विधायक सोबरन सिंह यादव और एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह ने भी सपा अध्यक्ष को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया. समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी से अखिलेश यादव को आमंत्रण भेजा गया है कि आप यहां से चुनाव लड़ें, बड़े वोटों से जीत हासिल करने का भरोसा भी दिलाया गया है।
गुरुवार सुबह 11 बजे बाद चारों नेता की पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। मुलाकात में सभी ने अखिलेश यादव से अनुरोध किया कि वह करहल विधानसभा से चुनाव लड़ें। चुनाव में बड़ी जीत मिलने का दावा भी किया। जिलाध्यक्ष के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है। वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका अंतिम निर्णय आजमगढ़ की जनता से बात के बाद जल्द लेने की बात कही है।
अखिलेश अगर विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें लोकसभा की सदस्यता छोड़नी होगी. अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से संसद है. अखिलेश यादव खुद को मौजूदा योगी सरकार का विकल्प बता रहे हैं. यहां तक कि कई चुनावी जनसभाओं में अखिलेश ने दावा किया है कि सपा यूपी चुनाव 2022 में 400 से ज्यादा सीटें भी जीत सकती है. बीजेपी को पछाड़ने के लिए सपा ने यूपी में कई छोटे दलों से गठबंधन भी किया है.

