BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगेंस्ट फर्म डिमांड श्रेणी-1 की वस्तुओं की खरीद के लिए बनाये गए ऑनलाइन सीएसडी पोर्टल का एक वर्ष पूरा हुआ

by bnnbharat.com
January 7, 2022
in समाचार
अगेंस्ट फर्म डिमांड श्रेणी-1 की वस्तुओं की खरीद के लिए बनाये गए ऑनलाइन सीएसडी पोर्टल का एक वर्ष पूरा हुआ
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- अगेंस्ट फर्म डिमांड (एएफडी) श्रेणी-1 की वस्तुओं की खरीद के लिए समर्पित कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) का ऑनलाइन पोर्टल 08 जनवरी 2022 को अपनी सेवा का एक वर्ष पूरा कर रहा है. एएफडी-1 सामान जैसे कि कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, टीवी, फ्रिज इत्यादि पोर्टल (www.afd.csdindia.gov.in) के माध्यम से सीएसडी लाभार्थियों को बेचे जाते हैं, जिनमें सेवारत एवं सेवानिवृत्त सशस्त्र बल कर्मियों, युद्ध में शामिल हुए रक्षा कर्मियों की विधवाओं और असैन्य रक्षा कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार वस्तुएं विक्रय की जाती हैं. इस पोर्टल के माध्यम से पिछले एक वर्ष में 81,046 कारें, 48,794 दुपहिया वाहन तथा 9,702 अन्य सामान बेचे गए और इनसे 6,185 करोड़ रुपये की बिक्री हुई.

यह पोर्टल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 08 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था. एएफडी पोर्टल की सफलता की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए 07 जनवरी 2022 को सभी सीएसडी डिपो में समारोह आयोजित किए गए. पोर्टल के एक साल पूरे होने पर पांच मिनट की वीडियो क्लिप के माध्यम से और सभी डिपो में लाभार्थियों से फीडबैक लिया गया. समारोह के दौरान सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया.

कुछ ऐसे लाभार्थी जिन्होंने पोर्टल के माध्यम से सामान खरीदा था, वे भी डिपो में इस कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने रक्षा मंत्रालय की पहल की सराहना की और सीएसडी टीम का आभार व्यक्त किया. पोर्टल के विकास तथा संचालन के लिए टीम को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए. सीएसडी मुख्यालय, कैंटीन सेवा निदेशालय, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड और डिपो के प्रतिनिधियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शीतकालीन ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाले मोहम्मद आरिफ खान को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल किया गया

Next Post

नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 14169 करोड़ रुपये की 336 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Next Post
नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 14169 करोड़ रुपये की 336 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 14169 करोड़ रुपये की 336 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d