अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में तीसरे दिन भी उग्र प्रदर्शन जारी है.19 जिलों में जमकर बवाल हो रहा है. समस्तीपुर में 2, लखीसराय, आरा और सुपौल में एक-एक यात्री ट्रेन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी. वहीं, बक्सर और नालंदा समेत कई जिलों में रेलवे ट्रैक पर आगजनी की गई है. आरा में सड़क पर आगजनी के बाद जाम लगाया गया है. बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के सरकारी आवास पर पथराव किया गया है.

