आगरा: ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल को आज (गुरुवार 4 मार्च) बंद कर दिया गया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके आगरा पुलिस को कहा कि ‘ताजमहल में बम में रखा है।’ जिसको लेकर परिसर के अंदर अफरातफरी मच गई है। ताजमहल के अंदर बम की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ और यूपी पुलिस के जवानों ने पूरा परिसर को खाली करवा दिया है। इसके बाद ताजमहल के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जिस नबंर से फोन कॉल आया था, पुलिस ने उसे ट्रेस किया है। फोन करने वाला शख्स फिरोजाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

