नई दिल्ली.पिछले एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और इसके विपरीत मुकेश अंबानी की संपत्ति में इसी अवधि के दौरान करीब 2.07 अरब डॉलर की गिरावट आई है. अंबानी पिछले 14 सालों से भारत के सबसे अमीर शख्स थे. हालांकि साल 2015 में सन फार्मा के दिलीप शांगवी जरूर एक छोटी अवधि के लिए भारत के सबसे रईस शख्स बने थे, लेकिन फिर अंबानी दोबारा पहले स्थान पर वापस आ गए.

