रांची : राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम पूर्वानुमान में जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा का पारा 36 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर 33 दशमलव नौ डिग्री सेल्यियस रहा, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 31 दशमलव 2 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

