गुमला में अनाज व खाद्यान्न भंडारण की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से तीन नए गोदाम बनाये जायेंगे. खाद्यान्न, सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामले विभाग जिले में इसका जिम्मा मिला है. इसके साथ ही गुमला जिले में अवस्थित आठ राज्य खाद्य गोदामों की मरम्मत भी होगी. इस निमित्त जिले के रायडीह प्रखंड पुराना ब्लॉक क्षेत्र, बिशुनपुर व डुमरी प्रखंड के नए व पुराने ब्लॉक क्षेत्र, चैनपुर प्रखंड के नए व पुराने ब्लॉक क्षेत्र, गुमला सदर के नए ब्लॉक क्षेत्र व भरनो ब्लॉक क्षेत्र में 250-250 की क्षमता वाले गोदामों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही चैनपुर-जारी, गुमला सदर व सिसई प्रखंडों में 1000-1000 मीटन की क्षमता वाले गोदामों का निर्माण किया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने बताया कि अनाज गोदामों के निर्माण द्वारा विभागीय स्तर पर किसानों से अनाज खरीदने में सहूलियत होगी। साथ ही खाद्यान्नों का उचित व सुनियोजित तरीके से भंडारण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा.

