यूपी में चौथे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. वहीं आज बांदा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.
अनुराग ठाकुर ने रोड शो के दौरान कहा कि, “अखिलेश यादव सात चरणों के बाद भी 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे. 10 मार्च (मतगणना) के दिन वह कहेंगे ‘ईवीएम बेवफा है.’ वह करहल से भी हारेंगे. सपा का ‘गुंडा राज’, ‘माफिया राज’ और आतंकियों से मिलीभगत को लोग स्वीकार नहीं करेंगे.”

