संगीत की दुनिया को एक और बड़ा नुकसान हो गया. अपनी धुन और गानों पर देश दुनिया को नचाने वाले बॉलिवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी का का निधन हो गया है. वह 69 वर्ष के थे. आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बप्पी लाहिरी को बीते साल अप्रैल में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब वह कोरोना की चपेट में आ गए थे. डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. बप्पी दा ने 80- 90 के दशक में डिस्को डांसर , तम्मा-तम्मा जैसे … कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर गाने दिए और अलग पहचान बनाई.
बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी ने ही बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रू-ब-रू करवाया था. 2 of 27 नवम्बर 1952 कोलकत्ता में जन्में बप्पी लहरी ने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी. लोगों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे संगीतकार की है, जो हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहते हैं. उन्होंने अपने सफर के दौरान कई हिट सॉन्ग गाए हैं.

