बिहार/दरभंगा: जिला के सुपौल में अपराधियों ने दिन दहाड़े बड़ा काण्ड कर डाला. पुलिस को धता बताते हुए बेख़ौफ़ अपराधियों ने बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार में पंजाब नेशनल बैंक पर धावा बोल 50 लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए. घटना शाम करीब चार बजे की है. जानकारी के अनुसार पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक पर धावा बोला. अपराधियों ने बैंक के अंदर गार्ड और ग्राहकों को पिस्टल सटाकर लॉकर खुलवाया और लूट-पाट कर चलते बने. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां भी चलाईं. अपराधियों ने बैंक में रुपए जमा करने आए एक निजी फाइनेंसकर्मियों से भी सात लाख रुपए लूट लिये.
बैंक में लूट की खबर फैलते ही सनसनी मच गयी. सुचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स के साथ बैंक पहुंची. शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस को मौके से गोलियों को खोखे बरामद हुए हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है.
बैक से कितनी राशि की लूट हुई है, यह पता नही चल पाया है. फ़िलहाल कर्मचारी इसका मिलन कर रहे हैं. एक अनुमान है कि अपराधियों के हाथ 50 से 55 लाख रुपये लगे हैं.

