नई दिल्ली.भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव ने रविवार को अपने ससुर मुलायम सिंह यादव की तारीफ की. अपर्णा ने कहा कि मैं उनका (मुलायम यादव) धन्यवाद करूंगी,उन्होंने मुझे बहुत कुछ बताया, राजनीतिक ज्ञान भी दिया. मैं उस परिवार की बहू थी बहू हूं और बहू रहूंगी,किसी परिवार की बहू होने का कर्तव्य है कि कोई काम करे तो अपने बड़ों का आर्शीवाद ले.नेताजी मेरे लिए ससुर भी है व पिता भी.

