नई दिल्ली.अपर्णा यादव ने बीजेपी में शामिल होने के बाद समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया. अपर्णा ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है.
अपर्णा यादव ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया.”


