उत्तरी अफगानिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान हुए एक मस्जिद में विस्फोट में 33 लोगों की मौत हो गई है। बम विस्फोट में 50 के आसपास लोग घायल भी हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ट्वीट किया कि उत्तरी प्रांत कुंदुज की एक मस्जिद में हुए विस्फोट में मारे गए 33 लोगों में बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, “हम इस अपराध की निंदा करते हैं… और शोक संतप्त लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”
यह अफगानिस्तान में दो दिन में यह तीसरा ब्लास्ट है. इससे पहले गुरुवार को उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में एक शिया मस्जिद में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली. इस विस्फोट में कम से कम 12 उपासक मारे गए और 58 लोग घायल हो गए.

