अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप इतना तगड़ा था कि अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस के कादिस जिले में घर भी गिरने लगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई लोगों की तो घरों में दबने की वजह से मौत हो गई है.
एएनआई ने न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से बताया है कि भूकंप में अभी तक 26 लोगों की मौत हुई है. मौत के आंकड़ों में और वृद्धि हो सकती है. रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके की तीव्रता 5.6 रही. इससे पहले शुक्रवार को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद के नजदीक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
700 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त
आपातकालीन मामलों के मंत्रालय के आपातकालीन संचालन केंद्र के प्रमुख मुल्ला जनान साके (mullah janan saeqe) ने कहा कि 700 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

