नई दिल्ली।सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम अफ्सपा को वापस लने की मांग पर गठित हुई कमेटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को नई दिल्ली में एक बैठक के बाद इस समिति का गठन किया था और इसमें नागालैंड के मुख्यमंत्री के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा, नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई पाटोन और नगा पीपुल्स फ्रंट(एनपीएफ )विधायक दल के नेता टी आर जिलियांग भी थे। इस बैठक में नागालैंड की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई और इस समिति के गठन का निर्णय लिया गया।
नागालैंड से सशस्त्र बल अधिनियम,1985 को वापिस लिए जाने की मांग पर गौर करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है जो सरकार को 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने रविवार को यह जानकारी दी।

