क्रेमलिन समर्थक मीडिया रेडोव्का की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं. इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय की एक गोपनीय ब्रीफिंग में की गई थी. हालांकि, रेडोव्का ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया.

