कोरोना की तीसरी लहर का असर दिख रहा है. कोरोना वरिएन्त की बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्यों ने अपने स्तर से कोरोना की पाबंदियां भी लगाई है. ताज़ा जानकारी के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, इस दौरान 2,43,495 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को वापस लौट गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार की सुबह जानकारी दी है कि अब तक पूरे भारत में कोविड की 162.73 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 13.83 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कविड वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं.

