अभिनेता व पटकथा लेखक शिव कुमार सुब्रह्मण्यम का बीती रात निधन हो गया है.आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा.उनके निधन की जानकारी फिल्म निर्माता हंसल मेहता की ओर से सांझा की गई है. इसमें अंतिम संस्कार का विवरण भी शामिल है.
‘टू स्टेट’ के अलावा सुब्रमण्यम ने ‘तीन पत्ती’, ‘प्रहार’ और रानी मुखर्जी स्टारर ‘हिचकी’ में भी नजर आए थे. उन्होंने विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा’ और सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ का स्क्रीनप्ले लिखा था.

