मुंबई.अभिनेत्री काजोल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.इस तरह कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले सितारों में एक नाम और जुड़ गया। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स को जानकारी दी कि उनकी कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. काजोल ने अपनी खुद की तस्वीर साझा करने के बजाय अपनी बेटी न्यासा देवगन की तस्वीर पोस्ट की। यहां देखिए इन सितारों की लिस्ट जिन्हें कोरोना हो चुका है.

