बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन ने उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है. ये जानकारी खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने दी है. रिमी सेन बीजेपी की स्टार प्रचारक भी रह चुकी हैं.हरीश रावत ने रिमी सेन के कांग्रेस ज्वाइन करने की वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंन लिखा है कि, ” भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में सम्मिलित हो रही हैं, परिवर्तन को हवा देने के लिए परिवर्तन को गति देने के लिए # रिमी_ सेन जी उत्तराखंड पधारी हैं, मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और उत्तराखंज चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हे बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है.”

