अभिनेत्री शबाना आजमी कोरोना की चपेट में आ गईं हैं.बॉलीवुड से कई स्टार्स जैसे बोनी कपूर, दिव्या दत्ता, मनीष मल्होत्रा ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है. साथ ही फैंस भी उनकी सेहत के लिए चिंता जता रहे हैं. शबाना आजमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा,” मैं आज कोरोना संक्रमित हो गई हूं. इस बात का पता चलते ही मैंने अपने आप को घर पर आइसोलेट कर लिया है. मैं उन सभी से अनुरोध करती हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए थे कृपया अपना परीक्षण करवाएं.”

