2008 बैच के आईआरएस ऑफिसर अमित फक्कड़ गावटे मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नए जोनल डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं.आदेश के अनुसार, वह 31 मई तक अतिरिक्त प्रभार के रूप में बैंगलोर जोनल यूनिट में अपना वर्तमान कार्यभार जारी रखेंगे और इसके बाद वे मुंबई की कमान संभालेंगे.इनके ऊपर हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस को सुलझाने की जिम्मेदारी रहेगी.
