पंजाब में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है. वहीं अमृतसर ईस्ट सीट से नवजोत सिंह सिद्दू चुनाव हार गये हैं.
कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद के बड़े नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया दोनों को आम आदमी पार्टी की जीवनजोत कौर के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है. जीवनजोत कौर ने 6750 वोटों से जीत हासिल की है.

