यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध बढ़ते जा रहे हैं.रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को रोकने के लिए और इसका विरोध जताने के लिए अमेरिकी बैंक गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक और जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी ने कहा कि वे अपने रूस के संचालन को बंद कर रहे हैं. इससे पहले एपल और माइक्रोसॉफ्ट के अलावा कई दिग्गज कंपनियों ने अपने ऑपरेशन बंद कर दिए.

