चीनी कंपनी Hikvision दुनियाभर में 180 से अधिक देशों में फैली हुई है. दुनियाभर में फैले कंपनी के ग्राहकों को देखते हुए वाशिंगटन की ओर से सहयोगी देशों को इस संबंध में ब्रीफिंग शुरू कर दी गई है.
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कंपनियां खतरा
फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन ने पिछले साल मार्च 2021 में अमेरिकी संचार नेटवर्क की सुरक्षा के उद्देश्य से 2019 के कानून के तहत Hikvision सहित पांच चीनी कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स और फाइनेंशियल टाइम्स ने बुधवार को मामले से परिचित चार लोगों का हवाला देते हुए बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीनी वीडियो निगरानी कंपनी Hikvision पर प्रतिबंध लगाने की ओर बढ़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन प्रशासन चीनी कंपनी पर मानवाधिकार संबंधी प्रतिबंध लगाने को लेकर गंभीर है.

