अमेरिका ने इस वर्ष 31 दिसंबर तक छात्र (एफ, एम, और अकादमिक जे), पेशेवर (एच -1, एच -2, एच -3 और एल) नामी कलाकार (ओ, पी, और क्यू) श्रेणी के पात्र भारतीय वीजा आवेदकों को इंटरव्यू से छूट दी है. योजना के तहत नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास से वर्ष 2022 के लिए 20,000 से अधिक वीजा जारी किए जाएंगे.
बता दें कि अमेरिकी वीजा हासिल करने के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार होता है. इसमें आवेदक से अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारी कई तरह के कठिन सवाल करते हैं. अक्सर इस साक्षात्कार के आधार पर बहुत से लोगों को वीजा नहीं मिल पाता है. जिन्हें पहले अमेरिका का वीजा मिल चूका है या फिर वीजा के लिए कोई आवश्यक अपात्रता नही है वैसे लोंगो चुनिंदा श्रेणी के पात्र भारतीयों को आसानी से वीजा या जायेगा.
बता दें कि अमेरिका में दक्षिण एशियाई समुदाय के नेता और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एशियाई अमेरिकी मामलों के सलाहकार अजय जैन भूटोरिया ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के दक्षिण मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनल लू के सामने वीजा संबंधी समस्याओं को उठाया.

