BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिकी थिंक टैंक के भारत का गलत मानचित्र दिखने पर बवाल

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
अमेरिकी थिंक टैंक के भारत का गलत मानचित्र दिखने पर बवाल

India flag combined with american flag

Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका : अमेरिकी थिंक टैंक फ्रीडम हाउस ने भारत के फ्रीडम स्कोर को नीचे कर दिया है और इसके बाद रैंकिंग में भारत पार्टली फ्री कैटेगरी में आ गया है, जो पहले फ्री कैटेगरी में था. हालांकि इसके साथ ही फ्रीडम हाउस ने बड़ी गलती कर दी और भारत का गलत मैप शेयर कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और इंडियन यूजर्स खरी खोटी सुना रहे हैं. कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस पर सवाल उठाया है और कहा कि किसी को अलगावादी एजेंडा नहीं चलाने दे सकते.

दरअसल, फ्रीडम हाउस ने अपने ट्विटर पर भारत का गलत मानचित्र शेयर किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर को नहीं दिखाया गया है. फ्रीडम हाउस ने लिखा- ब्रेकिंग: वर्ल्ड 2021 में भारत को फ्रीडम में फ्री रेट नहीं किया गया है. 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत में राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता का नुकसान हुआ है, जिससे देश 2020 में फ्री से पार्टली फ्री कैटेगरी में आ गया है.

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, राजनीति में मतभेद लाजमी हैं, विचारधारा के आधार पर, मुद्दों के आधार पर, दलीय ढांचे के आधार पर, लेकिन भारत की संप्रभुता और अखंडता पर चोट पहुंचाने का प्रयास हुआ तो भारत साथ मिलकर जवाब देना जानता है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक, कण-कण, जन-जन में भारत बसता है, हमें गर्व है भारतीय होने पर. उन्होंने ट्विटर इंडिया को टैग करते हुए आगे लिखा, मौजूदा सरकार से हमारी विभिन्न मुद्दों पर मतभिन्नता है और सड़क से लेकर संसद तक हम उनकी नीतियों का विरोध भी करते हैं, पर इसकी आड़ लेकर हम किसी को अलगावादी एजेंडा नहीं चलाने दे सकते. यह मानचित्र भारत की अखंडता को चोट पहुंचाने का प्रयास है, ट्विटर इंडिया इस पर तत्काल एक्शन ले.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में भीषण हादसा:ट्रक और पिकअप की सामने से टक्कर; हादसे में 40 साल के पिकअप ड्राइवर की मौत

Next Post

होटल की छत पर महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

Next Post
होटल की छत पर महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

होटल की छत पर महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d