किसी अज्ञात ने राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के साइनबोर्ड पर पोस्टर लगा दिया है. जिस पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. हिंदू सेना नामक एक संगठन ने दूतावास के साइनबोर्ड पर पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली है. पोस्टर में लिखा है, “गैर भरोसेमंद बाइडेन प्रशासन…भारत को धमकाना बंद करो। हमें आपकी जरूरत नहीं है…अमेरिका को चीन के खिलाफ भारत की जरूरत है। हमें सभी अनुशासित और बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।” इससे पहले शुक्रवार को हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दावा किया था कि उनके संगठन के सदस्यों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन द्वारा भारत को लगातार धमकाने का विरोध किया है।
डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब 10.15 बजे अमेरिकी दूतावास के साइनबोर्ड खराब किए जाने की सूचना मिली थी। हमारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उक्त साइनबोर्ड पर कथित पोस्टर लगा पाया गया। पोस्टर को तुरंत हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाद में दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेक्शन ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीसीपी ने कहा कि दोषियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए तकनीकी निगरानी की जा रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाइडेन प्रशासन यूक्रेन-रूस संकट को बढ़ाने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। बाइडेन प्रशासन यूएनएससी में भारत को वीटो पावर देने के पक्ष में नहीं है। यूगोस्लाविया और ईराक पर आक्रमण करने वाले अमेरिका से कोई सबक लेने की जरूरत नही है.

