श्रीरामनवमी महोत्सव पर श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन अवधि में तीन घंटे की वृद्धि की गई है. रामलला के दर्शन के लिए प्रथम पाली में डेढ़ घंटे और दूसरी पाली में भी डेढ़ घंटे का इजाफा किया गया है. बदले समय के अनुसार पहली पाली में सुबह छह बजे से 11.30 तक तथा दूसरी पाली में दो बजे से 07.30 बजे तक रामलला का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे. अपर जिलाधिकारी/ मेलाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के अच्छी व्यवस्था की जा रही है. खोया पाया कैम्प लगाया गया है. पूरे मेला क्षेत्र में लाउड स्पीकर के द्वारा बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को मिलाया जा रहा है. जगह-जगह पर चूना छिडकाव तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प भी लगाए गए हैं.
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा दोनों प्रकार की व्यवस्था में लगा हुआ. राम नगरी की सुरक्षा व्यवस्था ATS को दे दी गयी है. पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह, एवं वरीय पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ रामजन्मभूमि, रामकोट सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विधि व्यवस्था की निगरानी कर रहे है. उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों को हर पल मुस्तैद रहने को कहा है. गोरखपुर में सुरक्षा बल पर हुए हमले के बाद अयोध्या में भी सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है. अयोध्या में चल रहे प्राचीन राम मंदिर मेले को लेकर संवेदनशीलता और बढ़ गई है. अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर सभी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नया घाट, साकेत पेट्रोल पम्प, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार आदि पुलिस कर्मी हर आने जाने वाले वाहनों, संदग्धि व्यक्ति व वस्तुओं की तलाशी ले रहे हैं. सघन तलाशी के बाद ही किसी को मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जा रहा है.

