पंजाब में आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड बहुमत की ओर है. इस बीच अरविंद केजरीवाल ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें उनके साथ भगवंत मान भी हैं. दोनों विक्ट्री का साइन दिखा रहे हैं. अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुये कहा इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई. पंजाब में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिलने का फायदा अप्रैल में होने वाले पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव में भी मिलेगा. दुसरी तरफ पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पटियाला से हार गए हैं. उनको AAP उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली ने हराया है.पंजाब में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिलने का फायदा अप्रैल में होने वाले पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव में भी मिलेगा.

