झारखण्ड के कद्दावर नेता सरयू राय के ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट ने झारखण्ड की राजनीती में हलचल पैदा कर दी है. झारखण्ड में एक नये राजनितिक समीकरण की गुंजाईश की चर्चा उठ गयी है. दरअसल सरयू राय ने अपनी ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ बैठक करते एक तस्वीर साझा की है. लिखा है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर वहां के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भेंट हो गयी. वे रोड के लिए अमृतसर जा रहे थे. विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई. स्मृतियां ताजा हुई. अगली बार दिल्ली आने पर ओउप्चारिक भेंट के लिए कहा.
पंजाब में प्रचंड जीत के बाद अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वे पुरे देश में पार्टी का विस्तार करेंगे. पार्टी अब रुकने वाली नहीं है. अब इस तस्वीर को देख झारखण्ड में राजनितिक विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बना है कि आप सरयू राय के जरिये झारखण्ड में एंट्री के चक्कर में तो नहीं है न. अब ये राजनीती है. सरयू राय ऐसे भी झारखण्ड में तीसरे मोर्चे का गठन शुरू कर चुके है.

