रूस और युक्रेन के बीच तनाव बढ़ते जा रहे है. मंगलवार को युक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने अ अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है. यह सब रूस द्वारा अलगाववादी क्षेत्र दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्य क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के आदेश के बाद हुआ है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को दो विद्रोही यूक्रेनी क्षेत्रों दोनेत्स्क और लुहांस्क को मान्यता दी है. साथ ही पुतिन ने इन इलाकों में रूसी सैनिकों को जाने का भी आदेश दे दिया है।
यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने अपने सैनिकों को कठिनाई और मानवीय नुकसान का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। अपने पोस्ट में कहा कठिनाई होगी, नुकसान होगा, हमें दर्द सहना होगा, डर और निराशा पर काबू पाना होगा। लेकिन उन्होंने रूसी खतरे के सामने जीत निश्चित होने का भी वादा किया

