राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने एक मंदिर पर बुलडोजर चलाया गया. यही नहीं मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को कटर से काटा गया. आरोप है कि मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शिव और हनुमान की मूर्तियों के साथ साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया गया है. इस मामले पर राजनीति भी खूब हो रही है. कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं.
इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में काफी रोष है और मंदिर प्रशासन की तरफ से इलाके के एसडीएम, विधायक और नगर पालिका के खिलाफ शिकायत भी की गई है. आखिर ये किसके कहने पर किया जा रहा है. अभी तक किसी पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. खबरों के मुताबिक अलवर के राजगढ़ में प्रचीन शिव मंदिर को अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया गया.

