असम पुलिस ने दो गोतस्करों को एनकाउंटर कर दिया है. दोनों तस्कर मेरठ के रहने वाले बताये जाते है. 12 अप्रैल को गोतस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान समेत तीन आरोपियों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दोनों पर दो लाख रुपये का इनाम था. दोनों तस्करों के खिलाफ मेरठ में कई मुकदमे दर्ज हैं. असम और दूसरे राज्यों में गोतस्करी करने का अर्पो है. दोनों को असम पुलिस वारंट पर कुछ दिन पहले ही मेरठ से ले गई थी. पेशी पर ले जाने के दौरान दोनों ने फरार होने की कोशिश की तो असम पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अकबर और उसके भाई ने फरार होने की कोशिश की. इस पर असम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. चार दिन पहले ही असम पुलिस बी-वारंट पर तीन आरोपियों को अपने साथ ले गई थी.
मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा अकबर बंजारा औद उसका भाई सलमान पर असम पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा था. दोनों भाइयों को मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था. उसके बाद दोनों भाइयों को असम पुलिस अपने साथ असम ले गई थी.

