असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के प्रति जनता ने एक बार फिर अपना विश्वास जताया. नगर निकाय चुनाव में 80 नगरपालिका बोर्ड में से भाजपा ने 75 सीटों पर भारी जीत हासिल की है. उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने दो बोर्ड जीते. जबकि विपक्षी कांग्रेस को सिर्फ नारायणपुर नगरपालिका बोर्ड पर जीत मिल पाई है. निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो नगरपालिका बोर्डों पर कब्जा किया है. आम आदमी पार्टी (आप) ने लखीमपुर और तिनसुकिया में दो वार्ड जीतकर अपनी शुरुआत की है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता ने कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है. वे के भ्रष्टाचार नहीं चाहते हैं. हमें जो समर्थन मिला है उससे पता चलता है कि भाजपा के कार्यों से मतदाता खुश हैं
बता दें कि 6 मार्च को 80 नगरपालिका बोर्डों के लिए मतदान हुआ था. 920 वार्डों में भाजपा के 825, कांग्रेस के 706, अगप के 243 और 758 निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ कुल 2532 उम्मीदवार मैदान में थे.

