BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अस्सिटेंट इंजीनियर नियुक्ति रद करने के खिलाफ सरकार ने दाखिल की अपील

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
अस्सिटेंट इंजीनियर नियुक्ति रद करने के खिलाफ सरकार ने दाखिल की अपील
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीःसहायक अभियंता की नियुक्ति के विज्ञापन को रद करने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार व जेपीएससी ने खंडपीठ में अपील याचिका दाखिल कर दी है. सरकार की ओर से दाखिल अपील में कहा गया है कि इस मामले में एकल पीठ का आदेश गलत है. रिक्त पदों की गणना, आरक्षण और नियुक्ति करने का अधिकार राज्य सरकार को है. इसी के तहत राज्य सरकार ने सहायक अभियंता नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने का प्रविधान किया गया था.

वहीं, जेपीएससी ने कहा है कि सरकार की अधियाचना पर ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी. इसमें संशोधन करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है. ऐसे में एकल पीठ के आदेश को रद कर देना चाहिए. बता दें कि एकल पीठ ने 21 जनवरी को सहायक अभियंता की नियुक्ति के विज्ञापन को यह कहते हुए रद कर दिया था कि आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को दिया जाने वाला आरक्षण लागू होने की तिथि से मान्य होगा.

लेकिन सरकार ने वर्ष 2019 के पहले के रिक्त पदों में भी आरक्षण देने का प्रविधान कर दिया था. अदालत ने कहा कि वर्ष 2019 में सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने का कानून लागू हुआ था. ऐसे में वर्ष 2015 के रिक्त पदों पर इन्हें आरक्षण नहीं दिया जा सकता है. इसके अदालत ने विज्ञापन को रद करते हुए दोबारा वर्ष के अनुसार आरक्षण का प्रविधान करते हुए विज्ञापन जारी करने का आदेश दिया. 542 सहायक अभियंता के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोड्डा से पोड़ैयाहाट के लिए 120 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ी ट्रेन

Next Post

मांगें पूरी नहीं हुई तो 8 से जाएंगे हड़ताल पर, जाएंगे राज्यभर के 700 रेजिडेंट डॉक्टर

Next Post
मांगें पूरी नहीं हुई तो 8 से जाएंगे हड़ताल पर, जाएंगे राज्यभर के 700 रेजिडेंट डॉक्टर

मांगें पूरी नहीं हुई तो 8 से जाएंगे हड़ताल पर, जाएंगे राज्यभर के 700 रेजिडेंट डॉक्टर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d