आंध्र प्रदेश में एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम में बुधवार देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक घायल ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना मसुनुर जिले में पोरस फैक्ट्री में हुई. केमिकल फैक्ट्री के यूनिट नंबर 4 में गैस लीक हुई. थोड़ी देर में ही गैस उसकी वजह से लगी आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई. पोरस फार्मा फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड, मोनो मिथाइल सल्फ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल होता है. आग लगने की खबर मिलते ही दमकल NDRF की टीम आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं.अग्निकांड में 13 लोग बुरा तरह झुलस गए हैं.
