आईआईटी मद्रास में 5G नेटवर्क का सफल परीक्षण किया गया है. ये पहला मौका है जब देश में इस तरह का परीक्षण किया गया है.इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस नेटवर्क का पूरा डिज़ाइन भारत में ही विकसित किया गया है. केंद्रीय सूचना प्रोद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री ने 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल भी की.
Aatmanirbhar 5G 🇮🇳
Successfully tested 5G call at IIT Madras. Entire end to end network is designed and developed in India. pic.twitter.com/FGdzkD4LN0
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 19, 2022
जानकारी के अनुसार- इस नेटवर्क को विकसित करने के लिए कुल 8 इंस्टीट्यूट ने मिलकर काम किया है, जबकि इसे आईआईटी मद्रास के नेतृत्व में विकसित किया गया है. इस बड़े प्रोजेक्ट में आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बाम्बे, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी कानपुर, सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER), सेंटर आफ एक्सीलेंस इन वायरलेस टेक्नोलाजी (CEWiT) और आईआईएससी बैंगलोर शामिल हैं.

