आईटीए अवॉर्ड्स’ से राखी सावंत के तमाम वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. जिनमें से एक क्लिप में आइटम गर्ल, बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह
संग रेड कारपेट पर धमाल मचाती देखी जा रही हैं.
इस दौरान दोनों सितारे एक साथ मस्ती करते और कभी रणवीर के गाने ‘ततड़-ततड़’ पर थिरकते, तो कभी पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप कर लाइमलाइट बटोरते नजर आ रहे हैं.अवॉर्ड फंक्शन में राखी सावंत का लुक भी देखते ही बना. ‘ड्रामा क्वीन’ ने ब्लैक एंड सिल्वर फ्रिल वाली जींस के साथ सिल्वर और ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहन रखा था. इसके साथ ही वो बालों में रेड कलर का बड़ा गुलाब वाला हेयर बैंड लगाई नजर आईं.

