आईपीएल ऑक्शनर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, वह स्टेज से नीचे गिर गए. जिसके बाद हर कोई वहां पर हैरान रह गया. ह्यूज एडमीड्स पिछले तीन बार से आईपीएल का ऑक्शन करवा रहे हैं. दोपहर 12 बजे ऑक्शन की शुरुआत हुई थी, अभी दूसरा सेट ही चल रहा था इस बीच ह्यूज एडमीड्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह स्टेज से गिर गए.

