चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का सफर अब आउट सोर्स रणनीतिकार से आगे बढ़कर अब प्रत्यक्ष रूप से राजनीती में कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेंगे. हालाँकि कांग्रेस में उनकी आधिकारिक रूप से शामिल होने का एलान तो नही हुआ पूरा पर पार्टी सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से कह दिया है कि प्रशांत किशोर पार्टी में शामिल होंगे और वह 2024 के आम चुनाव के लिए रणनीति बनाने का काम करेंगे. लेकिन इस बार वह महज आउटसोर्स सलाहकार नहीं होंगे बल्कि पार्टी के नेता की हैसियत से काम करेंगे. प्रियंका गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल और एके एंटनी समेत कई सीनियर नेता की मौजूदगी में शनिवार से अब तक सोनिया गांधी की पीके के साथ तीन मीटिंग हो चुकी हैं. संभव है कि प्रशांत किशोर को विधानसभा चुनावों की रणनीति का जिम्मा सौंपा जाए. जानकारों का कहना है कि पीके को पार्टी महासचिव का रोल दिया जा सकता है.

