केंद्रीय मंत्री ताज नगरी आगरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आयोजित भीम नगरी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे थे.केंद्रीय मंत्री मंच से अपना उद्बोधन दे रहे थे तभी तूफान आया और बिजली गुल हो गई.इसी बीच कुछ लाइटें गिर गई जिससे 6 लोग घायल हो गए.हादसा होने से भीम नगरी में हड़कंप मच गया.अगर केंद्रीय मंत्री मंच से अपना उद्बोधन देने नहीं जाते तो संभवतः मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी घायल हो सकते थे.

