हादसा आगरा जलेसर रोड पर उस्मानपुर गांव के नजदीक हुआ. यहां ट्रेक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी. पिकअप में करीब 35 मजदूर सवार थे. थाना खंदौली के पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

