आशुतोष द्विवेदी का ” आज अवध में उड़े ला गुलाल सरकार बनल योगी मोदी के.. होली गीत हुआ लॉन्च. आज दिनाँक 10 03 2022 दिन गुरुवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी के युगल जोड़ी के द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से डबल इंजन की सरकार फ़िर से बनने कि ख़ुशी में राँची के लोकप्रिय युवा भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच झारखंड के पूर्व संयोजक एवं झारखंड के उभरते भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी जी का “आज अवध में उड़े ला गुलाल सरकार बनल योगी मोदी के” होली गीत का लॉन्चिंग भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रेदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश जी ने अपने राँची स्थित आवास पर पोस्टर का अनावरण कर एवं ऑनलाइन क्लिक कर यूट्यूब पर अपलोड कर के किया.राजधानी वीडियो फ़िल्म्स स्टूडियो के द्वारा निर्मित इस एल्बम में एक गाना है .जिसका नाम -“आज अवध में उड़े ला गुलाल सरकार बनल योगी मोदी के ” है.जिसके प्रोड्यूसर-राज कुमार पोद्दार ,निर्माता -प्रमोद राय, निर्देशक -शिवम मनोहरन निदेशक डांस वं.स सह -निर्देशक संजय प्रामाणिक है .गीत -ऋषभ सिंह ,स्टूडियो -राजधानी वीडियो फ़िल्म्स स्टूडियो, संगीत -प्रमोद राय है.राँची के लोकप्रिय युवा आशुतोष द्विवेदी बचपन से ही गाने का शौक रहा है और राँची विश्विद्यालय के यूथ फेस्टिवल सहित कई कार्यक्रमों में इन्होंने कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं.इस कड़ी में आशुतोष द्विवेदी ने कहा है काम कोई हो ,कामयाब होने में सफलता मिल जाती है लेकिन अक्सर समय पर ही सफलता मिलती आई है.इस अवसर पर मुख्य रूप से लोक गायक आशुतोष द्विवेदी ,भाजपा झारखंड के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय,भाजपा के सह सोसल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्ती,भाजपा महानगर के सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश पांडेय,विजय कुमार छापड़िया, मनीष कुमार,अमित कुमार,धीरज अग्रवाल ,अजित कुमार,महादेव पांडेय,संजय पुजारी,संजय करमाली,अजय कुमार ने संयुक्त रूप से इस एलबम का उदघाटन किया.इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश जी ने कहा कि संगीत एक जीवन का सार्थ है .यह एलबम राँची के लोकप्रिय युवा भोजपुरी युवा विकास मंच झारखंड के अध्यक्ष सह झारखंड के उभरते भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी जी ने गाया है.इस तरह के एलबम और बने .उन्होंने ने इसे अच्छा प्रयास बताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी.यह जानकारी पी आर वो संजय पुजारी ने दी.

